प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का धर्म : डॉ. अनिल जोशी
देहरादून, अक्टूबर 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नेपाल के जनकपुर से देहरादून तक निकली पद्मभूषण डॉ.अनिल प्रकाश जोशी की अंतर्राष्ट्रीय साइकिल यात्रा चौथे दिन सोमवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के बसड़िया पंचायत पहुंची। पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। पंचायत की ओर से प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।पर्यावरणविद् एवं हिमालयन पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हैस्को) के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रकृति को केवल संसाधन नहीं, बल्कि प्रभु के समान सम्मान देना चाहिए। वायु, जल, मिट्टी, जंगल और जमीन मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि नदियों, तालाबों और जलस्रोतों का प्रदूषण तथा जंगलों की कमी सीधे मानव जीवन को प्रभावित कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.