प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व
चंदौली, मई 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका, उनका स्वास्थ्य एवं नेतृत्व विषय पर विशेष व्याख्यान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के प्री-कैंपेन के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष, प्रो संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं सशक्त व्यक्तित्व के माध्यम से ही पर्यावरण संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मिशन लाइफ के तहत पूर्णिया महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.