खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया एक प्रतिनिधि खगड़िया की ऐतिहासिक धरोहर और राजकीय मेले के गौरव से विभूषित महद्दीपुर चैती दुर्गा मेला इस वर्ष जन-अनुराग और अटूट आस्था का नया प्रतिमान स्थापित करते हुए बुधवार की रात संपन्न हुआ। मेले के समापन काल में जब प्रकृति ने तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के रूप में चुनौतियां पेश कीं तब भी भक्तों के कदम नहीं डिगे, बल्कि मौसम के बिगड़े मिजाज पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ती दिखाई दी। माता के भव्य और अलौकिक दरबार में शीश नवाने के लिए उमड़ा जनसैलाब यह तस्दीक कर रहा था कि महद्दीपुर की यह सांस्कृतिक विरासत अब एक विराट स्वरूप धारण कर चुकी है। इस वर्ष मेले की भव्यता को नया आयाम देने के लिए किए गए विशेष प्रबंधों ने न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि दूर-दराज से आए पर्यटकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.