प्रकृति की गोद में योग और हरियाली का संदेश देंगी मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, जून 20 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रकृति की मनोरम वादियों और हरियाली से घिरे नीली झील क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं योगाभ्यास करेंगी और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगी।इस विशेष कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से योग, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली का सामूहिक संदेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.