रांची, दिसम्बर 27 -- रांची। रांची और आसपास स्थित पर्यटन स्थल झारखंड की प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं। घने जंगल, ऊंचे-नीचे पठार, कल-कल बहते जलप्रपात और शांत पहाड़ियों से सजे क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। पेरवाघाघ, हुंडरू, दशम, जोनहा और पंचघाघ जैसे जलप्रपात मानसून में अपनी पूरी भव्यता के साथ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, जबकि नेतरहाट और बेतला नेशनल पार्क पहाड़, जंगल और जैव विविधता का अनूठा अनुभव कराते हैं। वहीं रजरप्पा, अंगड़ाबाड़ी, सूर्य मंदिर, देवड़ी मंदिर, पहाड़ी मंदिर और जगरन्नाथपुर मंदिर जैसे धार्मिक स्थल आस्था और अध्यात्म का केंद्र हैं। ओरमांझी जैविक उद्यान, डियर पार्क और लातरातु डैम पारिवारिक पर्यटन के लिए आदर्श माने जाते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और विविधता से भरपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.