रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन और उनके बच्चे भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सरना स्थल की परिक्रमा की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहां पहुंचने पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहुल जैसी गौरवशाली परंपरा और रीति-रिवाजों की डोर को समाज के लोग पूरी निष्ठा से आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरहुल एक ऐसा पर्व है जो हमें प्रकृति से जुड़ाव का गहरा संदेश देता है। मनुष्य की जीवन यात्रा प्रकृति से ही शुरू होती है और अंततः उसी में समाहित हो जाती है। प्रकृति के उपासक के रूप में आज का दिन इसे सजाने-संवारने और खुद को इससे जोड़े रखने का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.