दुमका, सितम्बर 21 -- प्रखंड के मजडीहा गांव में प्रकृति का पर्व करम पर्व मंगलवार को श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।आयोजक खेतौरी आदिवासी संघर्ष मोर्चा, संताल परगना, दुमका की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें करम पर्व की पूजा, पारंपरिक गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।आयोजकों ने बताया कि करम पर्व प्रकृति, कृषि और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अधिवक्ता संघ में धूमधाम से मनाया गया क...