लोहरदगा, मार्च 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। आदिवासी कर्मचारी समिति लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को न्यू नगर भवन, लोहरदगा में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम- कड़सा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए सामूहिक नृत्य एवं पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि उपायुक्त डा ताराचंद ने अपने संबोधन में कहा कि वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही सरहुल पर्व की शुरुआत होती है। यह पर्व केवल आदिवासी समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, पशु-पक्षियों और पूरे संसार के कल्याण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है।विशिष्ट अतिथि दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सर...