धनबाद, अप्रैल 27 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस यादव ने डोमगढ़ निवासी प्रकाश चंद्र पांडेय को एसोसिएशन का धनबाद जिला प्रभारी मनोनीत किया है। रविवार को डोमगढ़ बचाओ मोर्चा की ओर से प्रकाश चंद्र पांडेय के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मौके पर वार्ड 54 के पार्षद सह मोर्चा के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि प्रकाश के जिला प्रभारी बनने से क्षेत्र में मानवाधिकारों के संरक्षण को बल मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक दिलीप मिश्रा, विदेशी सिंह, रास बिहारी सिंह, सुमित पांडेय मौजूद थे। यह भी पढ़ें- दहेज मुक्त जागरुकता सह सम्मान समारोह आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.