प्रकाश पर्व पर हुआ राग दरबार
बरेली, जून 25 -- सिक्खों के छठे गुरु श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को राग दरबार का आयोजन किया गया। इसमें बच्चो ने कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास और गुरु साहिब की शिक्षाओं से अवगत कराया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे से गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन निकाला जायगा, जो शहर में घुमते हुए रात कार्यक्रम स्थल पर समाप्त होगा। राग दरबार के उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.