लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। गुरुद्वारा आलमबाग में रविवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नि:शुल्क मेडिकल कैम्प लगा, पुस्तक विमोचन, सम्मान व सिख इतिहास पर पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। उन्होंने श्री गुरु साहिब जी के चरणों मे मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। आरएसएस अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने भी गुरु घर पहुंचे और श्री गुरु जी को नमन किया। दीवान का शुभारंभ भाई सतबीर सिंह द्वारा आसा दी वार के कीर्तन से की गई। दसमेश पब्लिक स्कूल व केकेएनएस गुरमत अकादमी के बच्चों और स्त्री सत्संग सभा ने अपने भावपूर्ण शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। वीर ब्रिजेंद्र पाल ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर प...