सीतापुर, जनवरी 7 -- बिसवां, संवाददाता। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित बिसवां कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से अरदास के बाद प्रारंभ हुई शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः गुरुद्वारा पुरवारी टोला पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में महिलाएं आगे-आगे झाड़ू लगाती चल रहीं थी। वहीं बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल रहे। जब पालकी में विराजमान होकर गुरु ग्रंथ साहिब निकले तो हर कोई हाथ जोड़े उनके दर्शन को आतुर दिखा। कहीं भक्तों ने उन पर फूलों की वर्षा की तो कोई पालकी पर माथा टेकता दिखा। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। समापन पर गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मोहित जायसवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.