लखनऊ, अप्रैल 5 -- - मानसरोवर गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर शुरू हुए आयोजनलखनऊ, संवाददाता।शहर के तमाम गुरुद्वारों में हर्षोल्लास के साथ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर नाका गुरुद्वारा से यहियागंज गुरुद्वारा तक पुष्प वर्षा के बीच विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन में आगे चल रहे गतका दल ने सड़क पर हैरतअंगेज करतब दिखाए तो दर्शक अचंभित हो उठे। उधर, मानसरोवर गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहिब की आरंभता हुई। गुरुद्वारों में संगत ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।यहियागंज के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व श्रद्धा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विशाल नगर कीर्तन की शुरुआत नाका गुरुद्वारा से हुई। नगर कीर्तन नाका हिंडोला चौराहा होते हुए दुगावां, पांडेयगंज ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.