पीलीभीत, जनवरी 6 -- बिलसंडा। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व चठिया हिलगी गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में संगत ने गुरुग्रन्थ साहिब की सजी हुई पालकी को मत्था टेका। दूरदराज से पहुंची संगत ने हरिजस श्रवण किया। कवीश्री जत्था दिलबाग सिंह व उनके साथी रणजीत सिंह राणा व हरजीत सिंह सिद्धू ने इतिहास सुनाते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने हो रहे अत्याचार के खिलाफ 14 जंग लड़ी और सभी में जीत हासिल की। जत्थे ने गुरु जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की। मुख्य ग्रन्थी भाई मुख्तयार सिंह ने अंत में आनंद साहिब का पाठ करने के उपरांत अरदास कर दीवान की समाप्ति की। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान दलवीर सिंह, डॉक्टर जगबीर सिंह, डॉक्टर गुरसेवक सिंह चीमा, प्रधान हरजीत सिंह समेत कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.