धनबाद, जनवरी 9 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 11 जनवरी को गुरुगोविंद सिंह जी महाराज की 359वीं जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। पांच जनवरी से प्रतिदिन अहले सुबह स्त्री संगत की ओर से प्रभात फेरी सबद कीर्तन के साथ निकाली जा रही है। गुरु वाणी का पाठ किया जा रहा है। 9 जनवरी को प्रभात फेरी का समापन होगा। उसी दिन निसान साहिब की सेवा होगी। गुरुवार को निकली प्रभातफेरी में कमलजीत कौर, जागीर कौर, रजनी कौर, बलविन्दर कौर, हरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह आदि थे। गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ टिंकू ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.