पटना, दिसम्बर 27 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने इस वर्ष 25 से 27 दिसंबर 2025 तक आयोजित 359वें प्रकाश पर्व के लिए अत्यंत संवेदनशीलता, समर्पण और दूरदर्शिता के साथ व्यापक तैयारियां की हैं। साल 2017 में आयोजित 350वें प्रकाश पर्व में विश्व स्तरीय भव्य आयोजन ने न केवल बिहार को एक नई पहचान दी थी, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं ने राज्य की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता तथा मेहमानवाजी की सराहना की थी। इस वर्ष भी उसी गुणवत्ता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की गई हैं। सिख समुदाय के प्रति नीतीश कुमार की संवेदनशीलता और आत्मीयता जगजाहिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...