पटना, दिसम्बर 17 -- प्रकाशपर्व के अवसर पर 25 से 28 दिसंबर तक गुरुद्वारा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए निर्बाध, सुरक्षित और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विद्युत आपूर्ति के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से गुरुद्वारा और आसपास के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थित विद्युत लाइनों एवं शक्ति उपकेंद्रों का विशेष रूप से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस क्रम में 33 केवी/11 केवी लाइनों एवं ट्रांसफॉर्मर का समुचित रखरखाव किया जा रहा है तथा रोड क्रॉसिंग एवं भीड़ वाले स्थानों पर गार्ड वायर लगाए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के आसपास के क्षेत्रों में जर्जर और ढीले विद्युत तारों को बदलने और दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता के आधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.