लखनऊ, अप्रैल 6 -- सिखों के 9 वें गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर खालसा इंटर कॉलेज में सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व कॉलेज के प्रबंधक राजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि गुरु के त्याग ने पूरे विश्व को त्याग और सेवा का संदेश दिया। युवाओं को भी उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। समारोह में दशमेश पब्लिक स्कूल और खालसा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को शिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दशमेश पब्लिक स्कूल के प्रबंधक निर्मल सिंह, प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह व वीके श्रीवास्तव समेत शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...