प्रकाश नारायण हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय मिश्र को उम्रकैद, 46 साल पुराने केस में आया फैसला
नई दिल्ली, मई 13 -- UP News : 46 साल पहले कचहरी परिसर में हुई प्रकाश नारायण पांडेय की हत्या में पूर्व विधायक विजय मिश्रा सहित चारों दोषियों को बुधवार को उम्रकैद और एक लाख जुर्माना और हत्या की कोशिश में 10 वर्ष की कैद और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज योगेश कुमार ने कहा कि मामला विरल से विरलतम नहीं है, इसलिए इतनी सजा से दंड का उदेश्य पूरा हो जाएगा। हालांकि अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक सुशील कुमार वैश्य और वीरेंद्र कुमार सिंह ने तर्क दिया कि घटना न्याय के मंदिर परिसर में हुई थी। इसलिए कठोर दंड मिलना उचित होगा।आरोपियों ने सजा कम करने की अपील की 46 वर्ष 3 माह पूर्व 1980 में जिला कचहरी परिसर में जब यह घटना हुई थी, आरोपी संतराम की उम्र 40 वर्ष से कम की थी। व्हीलचेयर पर जेल से अदालत में पेश किए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.