लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, विशेष संवददाता शासन ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश डी तथा जय नारायण सिंह को एडीजी से डीजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है। प्रकाश डी. वर्तमान में एडीजी रेलवे के पद पर तथा जय नारायण सिंह एडीजी पावर कारपोरेशन के पद पर तैनात हैं। डीजी मानवाधिकार संदीप सालुंके, डीजी होमगार्ड एमके बशाल व डीजी अभियोजन दिपेश जुनेजा का कार्यकाल शनिवार को पूरा हुआ था। इसके उपरांत वरिष्ठता क्रम में दोनों एडीजी को डीजी के पद पर प्रोन्नति मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...