मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- साहेबगंज, हिसं। हाईस्कूल के खेल मैदान में सोमवार को ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच खेला गया। प्रकाश इलेवन कांटी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आकाश इलेवन बैरिया की टीम 20 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार प्रकाश इलेवन कांटी 67 रनों से मैच जीत लिया। सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध राम ने बेहतर बल्लेबाजी करने पर अजीत चंचल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। कॉमेंटेटर आरके अकेला ने बताया कि मंगलवार को तीसरा लीग मैच एमसीसी महारानी गोपालगंज बनाम निराम इलेवन सीतामढ़ी के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.