कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ब्लॉक चार गोविन्दनगर ने खालसा कॉलेज हॉल, गोविंदनगर हॉल में साहिब श्री गुरु हरिराय जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर रविवार को सुबह-शाम गुरमत समागम हुआ। हजूरी रागी भाई मंदीप सिंह, ज्ञानी हरविंदर सिंह जमशेदपुर, भाई अमरीक सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह, ज्ञानी बलवंत सिंह हमदम, जसमीत सिंह, जसप्रीत सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। गुरु सिख फुलवारी वंड छकना नामक संस्था के छोटे-छोटे बच्चों ने कविताओं का गायन किया। फ्री मेडिकल कैम्प भी लगाया गया। हजारों की संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका। यहां सरदार हरजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, रमिंदर सिंह सोनू रेखी, मीनू भाटिया, सतपाल सिंह, जसपाल सिंह, रनबीर सिंह, टीपी सिंह सोनू आदि उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...