बलिया, दिसम्बर 25 -- बलिया, संवाददाता। सिख धर्म के दसवें गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुवार को सिख समाज ने गुरुद्वारा से शोभा यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए यात्रा वापस गुरुद्वारा पहुंची जहां पर देर रात तक शबद-कीर्तन और पाठ का आयोजन हुआ। शहर में जिस मार्ग से यात्रा गुजरी, लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गदका पार्टी की ओर से दिखाये गये हैरतगेंज करतब ने लोगों को रोमांचित कर दिया।यात्रा में सबसे आगे समाज की महिलाएं सड़क साफ करते हुए और उस पर फूल बरसाते चल रही थीं। उस पर से होकर गुरु साहब की पालकी गुजरी। साथ में पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र थे। लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ दर्शन किया। सिख समाज के लोग वाहे गुरु का संदेश और शबद-कीर्तन करते हुए यात्रा में चल रहे थे। जुलूस में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.