कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। सरबत दा भला फाउंडेशन ने गुरु नानक जी के नौवें स्वरूप साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का प्रकाश पर्व बुधवार को खालसा हॉल गोविंद नगर में धूमधाम से मनाया गया। रहिरास साहिब के पाठ से गुरमत समागम की शुरुआत हुई। भाई जगजीत सिंह बबीहा, कुलविंदर सिंह (खरड़ वाले) और स्त्री सत्संग सभा ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी जसमीत सिंह ने कथा से गुरु तेग बहादर जी के जीवन के बारे में बताया। हजारों की संख्या में संगत ने यहां पहुंच कर श्री गुरु महाराज के सामने मत्था टेका। हजारों ने गुरु का अटूट लंगर छका। यहां मुख्य रूप से राजिंदर सिंह जिंदी, रविंदरजीत सिंह, टीपी सिंह, हरमिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अतुल सिंह, मनिंदर सिंह तथा सतजोत सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...