चंदौली, मार्च 3 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मार्ग पर प्रेमापुर गांव के समीप लगा हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों का आवागमन होता है। वहीं आसपास के ग्रामीण भी इसी हैंडपंप पर पेयजल के लिए निर्भर रहते थे। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हैंडपंप काफी समय से बंद पड़ा है लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल की आवश्यकता और बढ़ गई है। जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है। राहगीरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेश गुप्ता, विकास प्रजापति, सत्येंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.