बहराइच, अप्रैल 24 -- बहराइच,संवाददाता। कतर्निया सेंचुरी के विचरण करने वाले वन्यजीवों पर भी गर्मी का असर पड़ने लगा है। दोपहर के जंगल से निकलकर वन्यजीवों का जमघट नदी के किनारे लग रहा है। इन दिनों हाथियों का झुंड नदी में जलक्रीड़ा करते हुए पर्यटकों को नजर आ रहे हैं। बाघ, तेंदुआ व दूसरे जानवर भी प्यास बुझाने के लिए नदी तट पर पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए वन विभाग भी सतर्क हो गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वनकर्मियों की टीम निगरानी कर रही है। तराई के मैदानी इलाके में बढ़ रहे तापमान का असर अब हरे-भरे कतर्निया सेंचुरी में विचरण करने वाले वन्यजीवों की सेहत पर भी पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पथरी रेंज में वन्यजीवों की प्यास बुझाने को बनाए वाटर होल्स गर्मी से बेहाल वन्यजीव प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में लग रहे हैं। इन दिनों लाइफ लाइन बनी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.