प्यास बुझाने की जद्दोजहद में कुएं में गिरा 5 महीने का तेंदुआ शावक, डूबने से मौत
वार्ता, अप्रैल 20 -- मध्यप्रदेश में धार जिले के बाग वन परिक्षेत्र में पानी की तलाश में भटक रहा एक पांच माह का तेंदुआ शावक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार पाडल्या बीट क्षेत्र में दोपहर के समय एक चौकीदार जब कुएं पर मोटर चालू करने पहुंचा, तब उसने पानी में तैरता हुआ शावक का शव देखा और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर बाग पंचायत के सरपंच धर्मेंद्र बामनिया ने कुएं में उतरकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शावक के शव को बाहर निकाला और वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग के एसडीओ सुनील सुलिया ने बताया कि मृत शावक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल द्वारा कराया जा रहा है। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 25 दिन से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.