प्यासे पथिकों को पेयजल उपलब्ध कराना बेहद पुनीत कार्य-विश्राम बैसवार
सोनभद्र, मई 23 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए हिन्डाल्को रेनुपावर के ग्रामीण विकास विभाग ने औड़ी, अनपरा एवं डीबुलगंज क्षेत्र में प्याऊ लगवाये जहां से आमजन को शीतल पेयजल एवं ओआरएस घोल वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा एवं एचआर हेड रेनुपावर आशीष पांडेय तथा ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने फीता काटकर प्याऊ का शुभारम्भ किया।अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने कहा कि प्यासे पथिकों को पेयजल उपलब्ध कराना बेहद पुनीत कार्य है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कि इसका लाभ भीषण गर्मी में घरों से बाहर निकलने को मजबूर जरुरत मंदों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.