प्यासे पक्षियों लिए आगे आए युवा, चलाया सकोरा अभियान
संभल, मई 16 -- शहर में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला संभल इकाई ने एक सराहनीय पहल करते हुए शनिवार को सकोरा अभियान चलाया। जिसमें विकासार्थ विद्यार्थी अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सकोरे वितरित कर लोगों को जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। अभियान के दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने घरों की छतों, आंगनों और सार्वजनिक स्थानों पर सकोरे रखने तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं की रक्षा करना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। सकोरा अभियान इसी मानवीय सोच को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बन रहा है। इस दौरान जिला संयोजक पीयूष बिडोलिया, हितेश प्रजापति, मनसाफ प्रजापति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.