भागलपुर, अप्रैल 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की टीएनबी कॉलेज इकाई द्वारा 'पंछी मित्र अभियान' की शुरुआत शुक्रवार से की गई। इस अभियान के तहत भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे घड़े (मिट्टी के पात्र) कॉलेज परिसर एवं आसपास के पेड़ों पर लटकाए गए और उनमें नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था की गई, ताकि पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके।कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल विद्यार्थियों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कॉलेज मंत्री लक्ष्मण कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। यह भी पढ़ें- प्यासे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.