अंबेडकर नगर, मई 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्यार में पागल एक शादीशुदा युवक ने शनिवार को हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर खेमापुर का है। शनिवार को जैसे ही युवक हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़ा, मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की पहचान भीटी कोतवाली के गोविंदापुर निवासी जितेंद्र निषाद पुत्र गिरधारी निषाद के रूप में हुई।
युवक की शादी और संघर्ष जानकारी के अनुसार जितेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बच्ची भी है। इसके बावजूद उसने होली से एक दिन पहले एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली और चंडीगढ़ चला गया। वापस लौटने पर लड़की के परिजनों ने दोनों को अलग कर दिया और लड़की को लखनऊ भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.