प्यार में नाबालिग लड़की चढ़ी मोबाइल टावर पर, किया हाईवोल्टेज ड्रामा
खगडि़या, अप्रैल 18 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत धुतौली पंचायत के भूतौली मालपा वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक नाबालिग लगभग 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जाता है कि चचेरे मामा के प्यार में पागल लड़की टावर पर चढ़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के परिजनों द्वारा शादी से इंकार किए जाने के कारण वह आक्रोश में आकर टावर पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। यह भी पढ़ें- प्रेमी से शादी की जिद पूरी कराने के लिए 144 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चौथम थाना पुलिस एवं 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही चौथम थाना के एएसआई अभिमन्यु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.