प्यार में नाकाम तो आधी रात को टावर पर चढ़ा युवक; कूदने की धमकी दी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
हिन्दुस्तान टीम, जून 13 -- बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र में एक युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से देर रात हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग में असफलता से परेशान युवक ने टावर से कूदने की धमकी दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना स्योहारा थाना क्षेत्र के अलादीनपुर गांव की है। बताया गया कि बुढ़नपुर गांव निवासी फैजान आलम शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रेम संबंध में निराश होकर गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।कई घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद स्योहारा थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.