प्यार में नाकामी से गुस्साया युवक टॉवर पर चढ़ा
बिजनौर, जून 13 -- बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में एक युवक ने हड़कंप मचा दिया। प्यार में नाकाम हुआ युवक शुक्रवार आधी रात को मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। वह बार-बार टावर से कूदने की धमकी देने लगा। घटना का पता लगने पर पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे समझाबुझाकर घंटों बाद टावर से नीचे उतारा जा सका। स्योहारा के गांव अलादीनपुर में शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे बुढ़नपुर गांव निवासी फैजान आलम प्रेम प्रसंग में असफलता से निराश होकर टावर पर जा चढ़ा। उसकी इस हरकत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। डायल 112 पर सूचना मिलते ही स्योहारा थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे में युवक को समझाना और नीचे उतारना बड़ी चुनौती थी।थाना प्रभारी संजय कुमार ने सिपाही अमजद खान और स्थानीय लोगों की मदद से टावर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.