गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में बुधवार को फंदे पर लटकी मिली युवती ने प्यार में धोखा मिलने पर फंदा लगाया था। बिल्डर ने अपने यहां नौकरी देकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे, जबकि वह विवाहित है। शादी का दबाव बनाने पर उसने पीड़िता के परिजनों को धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के रेल विहार में एक युवती बहन और मां के साथ रहती थी। वह क्षेत्र में ही बिल्डर धीरज के कार्यालय में करीब चार साल से कार्यरत थी। बुधवार दोपहर को युवती अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। गुरुवार को युवती की बुआ ने धीरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि धीरज ने युवती को शादी का झांसा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.