प्यार में धोखा, युवती ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई छलांग
बरेली, मई 29 -- भोजीपुरा स्टेशन रेल ओवरब्रिज से एक युवती ने प्यार में धोखा मिलने से क्षुब्ध होकर छलांग लगा दी। युवती का एक हाथ और पैर टूट गया। युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। जीआरपी के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर की है। युवती पास के एक गांव की रहने वाली है। किसी लड़के से उसका अफेयर है। लड़की अस्पताल में चीख-चीखकर प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगा रही थी और पुलिस से गुहार कर रही थी कि उसे छोड़ना मत। पुलिस के मुताबिक युवती के प्रेमी ने उससे शुक्रवार को भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर मिलने का वादा किया था। बहाना करके युवती तो पहुंच गई मगर प्रेमी नहीं आया। उसने प्रेमी को फिर फोन किया मगर उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। इससे परेशान और आहत होकर युवती रेल ओवरब्रिज पर चढ़कर पटरियों पर कूद गई। लोगों ने उसे गिरते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.