फिरोजाबाद, नवम्बर 24 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाला विकास चार बहनों के बीच अकेला भाई था। उसने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना रामगढ़ क्षेत्र में रविवार की रात विकास पुत्र मुकेश ने अपने ताऊ के यहां बाबा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली थी। वह मूलरूप से कपावली गांव का रहने वाला था। उसका मकान इंद्रा नगर में भी है। वह वही कुछ दिन पहले आया था। परिवार के लोग समारोह में गए थे। उसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। विकास चार बहनों में अकेला भाई था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.