नई दिल्ली, जून 1 -- प्यार में सरहद की भी परवाह ना करने वाले आशिकों की कहानी आपने अब तक फिल्मों में ही देखी होगी। फिल्म के हीरो को दुश्मन मुल्क की लड़की से प्यार हो जाए और फिर वह उससे मिलने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दे, ऐसा आपने कई फिल्मों में देखा होगा। लेकिन हाल ही में यह वाकया सच होता दिखा जहां पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के एक शख्स ने एक ऐसा ही कारनामा किया है। सोशल मीडिया से शुरू हुए प्यार का परवान कुछ ऐसा चढ़ा कि यह 22 वर्षीय युवक LoC पार कर भारत की तरफ आ गया। हालांकि उसका सपना रास्ते में ही टूट गया। भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों ने उसे सीमा पार करते ही दबोच लिया। घटना बीते रविवार की है। उरी के सिलीकोट इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने सुबह करीब साढ़े बजे बजे सीमा पार से एक संदिग्ध हलचल देखी। जैसे ही जीशान ने ...