नई दिल्ली, जुलाई 27 -- बिहार में प्यार की खातिर पति की जान लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की जो साजिश रची उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल बिहार में बक्सर जिले के वासुदेवा थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव के पास डुमरांव नहर से मिले अज्ञात शव की गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा ली है। शुरुआती जांच में हादसा या अज्ञात शव का मामला लग रहा था, लेकिन पुलिस अनुसंधान में यह प्रेम प्रसंग में बाधा बने पति की सुनियोजित हत्या का मामला निकला। पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के प्यार के बीच रोड़ा बन गया था जिसके बाद उसकी हत्या शातिराना तरीके से कर दी गई। इधर इस हत्याकांड केबाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्...