नई दिल्ली, जुलाई 2 -- केतन अग्रवाल मर्डर केस, राजा रघुवंशी केस और सौरभ राजपूत केस जैसे मामलों ने रिश्तों में भरोसे, पारदर्शिता और सतर्कता को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। ये सभी केस इस बात का सबक देते हैं कि शादी जैसे बड़े फैसले से पहले पार्टनर के व्यवहार और रिश्ते में दिखने वाले किसी भी रेड फ्लैग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शादी तय होते ही ज्यादातर कपल्स आगे की तैयारियों में जुट जाते हैं और नए रिश्ते की खुशियों में कई बार उन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो भविष्य में परेशानी का संकेत हो सकती हैं। अगर आप भी किसी बंधन में बंध रहे हैं, तो पार्टनर के इन 5 रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। किन बातों को नहीं करना चाहिए इग्नोर नया रिश्ता जब जुड़ता है, तो वैसे तो हर छोटी-बड़ी बातों पर ध्यान देना चाहिए। कई बार कुछ बातों को हम अपनी ओवरथिंकिं...