संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर। सच्चा प्यार हो और अच्छे मददगार हो तो सपने पूरे हो ही जाते है। ऐसा ही कुछ बस्ती की युवती और संतकबीरनगर के प्रेमी युवक के साथ हुआ। प्रेमी- प्रेमिका को कड़े इम्तिहान से गुजरना तो पड़ा,लेकिन दोनों प्यार के इम्तिहान में पास हो ही गए। प्रकरण में तमाम संभ्रांतजन और पुलिस मददगार बनी तो प्रेमी- प्रेमिका के रिश्ते को सामाजिक मान मिलने के आसार पूरे हुए। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती दो भाईयों के बीच इकलौती बहन है। उसकी मां का निधन हो चुका है। जबकि दोनों भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते है। सिर्फ बड़े भाई की शादी हुई है। घर पर पिता और भाभी के साथ युवती घर पर रहती है। करीब डेढ़ साल युवती अपनी मौसी के घर संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में आई थी। उसी दौरान उसका संपर्क क...