मुरादाबाद, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तलाकशुदा युवती ने नगर के मोहल्ला लाल बाग़ निवासी एक युवक और उसके मित्र पर शादी से पहले प्रेम संबंध बनाकर विवाह का झांसा देने तथा बाद में लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही शादी के बाद फिर एक होने की बात कहकर तलाक करवा दिया। तलाक होने के बाद अब प्रेमी शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाहिता का लगभग तीन वर्ष पूर्व एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने उससे निकाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में परिवार के दबाव का हवाला देकर उससे दूरी बना ली। इसके बाद महिला का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से किसी ...