धनबाद, मार्च 6 -- प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो कथित प्रेमिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। घटना होली के दिन बुधवार की है। किशोरी ने मामले की शिकायत सरायढेला पुलिस से की है। पुलिस आरोपी दामोदरपुर निवासी दीपक मुंडा उर्फ अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे खोज रही है। पुलिस को दिए आवेदन में 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने मुहल्ले की दुकान में खरीदारी करने गई थी। वहां दीपक ने उसका रास्ता रोक कर बोला कि तुमको कब से बुला रहे हैं, क्यों नहीं आती हो। धमकी देते हुए कहा कि सेंट्रल अस्पताल के ओपीडी के पास आ जाना, वरना कुछ भी कर सकता हूं। किशोरी ने बताया कि एक साल से वह अजय को जानती है। पूर्व में अजय दो बार उसे प्यार का प्रस्ताव दे चुका है। किशोरी ने दोनों बार उसे मना कर दिया था। धमकी से डर कर वह बुधवार को सेंट्रल अस्पताल के ओपीडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.