नई दिल्ली, फरवरी 12 -- वेलेंटाइन डे को लेकर अक्सर कपल्स ने अपने दिल में एक गुलाबी तस्वीर बनाई हुई होती है, जिसमें प्यार के इस हफ्ते में हर दिन पार्टनर अपनी साथी पर खुशियां और तोहफों की बारिश करता रहता है, लेकिन हकीकत में कई जोड़ों के लिए यह दिन किसी उत्सव से ज्यादा एक कठिन 'इम्तिहान' की तरह होता है। दरअसल, जब प्यार को महंगे गिफ्ट्स, शानदार डेट्स और सोशल मीडिया पर चमकते दिखावे के चश्मे से नापा जाने लगे, तो दिलों के बीच का सुकून अक्सर चिंता और तनाव में बदल जाता है। यह दिन कई बार पार्टनर पर यह साबित करने का अनकहा दबाव डाल देता है कि उनका प्यार दूसरों से कैसे बेहतर है और यही 'परफेक्ट' दिखने की होड़ रिश्तों की सहजता को छीन लेती है। ऐसे में, वह रिश्ता जो एक-दूसरे का सहारा होना चाहिए था, उम्मीदों के बोझ तले दबकर घबराहट और उलझन का कारण बनने लगता ...