प्रयागराज, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी का पूजन-अर्चन किया गया। मां का यह स्वरूप शांतिदायक व कल्याणकारी माना जाता है। चंद्रघंटा देवी का बहुरंगी पुष्पों व रत्नजड़ित आभूषणों से मोहक शृंगार किया गया। मंदिरों में भोर से दर्शन-पूजन के लिए कतार लगी रही। भक्तों ने मां के चरणों में पुष्प-प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में मंदिरों में दुर्गा सप्तसती का पाठ किया गया। मंदिरों में अनुष्ठान, पूजन से वातावरण भक्तिमय रहा। शक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर में अध्यक्ष पं. सुशील कुमार पाठक के सानिध्य में मां भगवती का भव्य शृंगार किया गया। मीरापुर स्थित शक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर में भक्तों ने सुबह से दोपहर एक बजे तक और शाम को चार बजे से मध्यरात्रि का दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.