जामताड़ा, मार्च 26 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की सुन ले पुकार भवानी..... चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को जामताड़ा में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जैसे ही सुबह सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर में मां का पट खुला, पंडालों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले भर के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में सुबह से ही जय माता दी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। जामताड़ा के मुख्य चैती दुर्गा मंदिरों और विशेष रूप से सजाए गए पंडालों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर मां के दिव्य रूप के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। हर कोई मां की एक झलक पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा था। वहीं आयोजन समिति के सदस्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.