लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- नवरात्र के चौथे दिन भेक्तों में आदि शक्ति के चौथे कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन पूजन किए। मन्दिरों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। मां के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने अपनी बारी आने पर विधि विधान से पूजा अर्चना की। घरों में भी लोगों ने विधि पूर्वक पूजन किया और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां दुर्गा से परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। नवरात्र के चौथे दिन प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ी। सुबह पांच बजे से ही यहां कतारें लग गईं। यहां महिला व पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगी रहीं। घरों से पूजन की सामग्री लेकर पहुंचे भक्तों ने अपनी बारी आने पर पूजन अर्चन किया। मां की आरती उतारी और मन्दिर परिसर की परिक्रमा की। शहर के प्राचीन मां बंकटा देवी, शीतला देवी मन्दिर में भी सुबह स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.