प्यार, सर्जरी और ठगी... शादी का वादा कर किन्नर को दिया धोखा, एक को शादी कर ठगा
मुख्य संवाददाता, सितम्बर 5 -- प्यार में धोखा देकर युवतियों के शारीरिक शोषण के मामले तो आए दिन यूपी पुलिस के पास आते हैं। लेकिन, सिकंदरा पुलिस के पास किन्नर से बेवफाई का मामला पहुंचा है। हैरानी की बात यह है कि किन्नर को शादी का झांसा देकर ठगा गया है। शादी करने के लिए उसकी सर्जरी तक कराई गई। इसमें भी लाखों का खर्चा हुआ। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किन्नर मूलत: कुरैशी मोहल्ला बाराबंकी की निवासी है। वर्तमान में सिकंदरा क्षेत्र में आवास है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले लखनपुर, सिकदंरा निवासी त्रिवेंद्र सिंह से मुलाकात हुई। त्रिवेंद्र सिंह ने प्यार के जाल में फंसा लिया। होटल लेकर जाने लगा। वहां शारीरिक शोषण करता। शादी करने की कहने लगा। शादी के लिए शर्त रखी कि सर्जरी करानी पड़ेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.