प्यार, शादी और बच्चे. सब पर असर डाल रहा Smartphone? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
नई दिल्ली, मई 18 -- भारत की आबादी से जुड़ी तस्वीर तेजी से बदल रही है। करीब 30 साल पहले भारत में एक महिला औसतन 3.4 बच्चों को जन्म देती थी, लेकिन अब यह संख्या घटकर 2.0 बच्चों तक पहुंच गई है। हालांकि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बर्थ रेट तेजी से गिर रहा है। कई देशों में अब एक महिला औसतन दो से भी कम बच्चों को जन्म दे रही है। कुछ जगहों पर तो हालात ऐसे हैं कि ज्यादातर महिलाएं बच्चे पैदा ही नहीं कर रहीं। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन और सोशल मीडिया भी इस गिरते बर्थ रेट की बड़ी वजह हैं। दुनिया भर में बर्थ रेट यानी बच्चों के जन्म की दर लगातार कम होती जा रही है। कई देश अब इस गिरावट को लेकर चिंता जता रहे हैं, क्योंकि आने वाले समय में इसका असर अर्थव्यवस्था, नौकरी बाजार और बुजुर्ग आबादी पर पड़ सकता है। रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.