पाकुड़, अप्रैल 6 -- पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत हीरानंदपुर पंचायत के राजस्व गांव प्यादापुर स्थित रेलवे फ्लाईओवर पर सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। फ्लाईओवर के दोनों छोर के साथ-साथ ब्रिज के ऊपर भी जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। समाचार संकलन के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और कई स्थानों पर सिर्फ गिट्टी और धूल ही बची है। गड्ढों की गहराई इतनी अधिक है कि दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखने में काफी परेशानी होती है। कई जगहों पर सड़क पूरी तरह धंसती हुई दिखाई दे रही है, जिससे यह मार्ग दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है।फ्लाईओवर की चढ़ाई वाले हिस्से में स्थिति और भी खराब है, जहां वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए टेढ़े-मेढ़े तरीके से वाहन चलाना पड़ता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.